Jamshedpur Police: बिष्टुपुर पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, एक कॉल… और दो मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम, स्थानीय नागरिक ने व्हाट्सऐप पर साझा की पुलिस की फीडबैक, सराहनीय

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सेंट मैरिज चर्च के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महज दो मिनट के…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सेंट मैरिज चर्च के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

The Jharkhand Wire
व्हाटसअप पर साझा पुलिस की सराहनीय फीडबैक

घटना की सूचना मिलते ही महज दो मिनट के भीतर बिष्टुपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल महिला को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस घटना को लेकर एक स्थानीय नागरिक ने व्हाट्सऐप के जरिए हमें पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जानकारी और फीडबैक साझा किया। नागरिक ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम का मौके पर पहुंचना और घायल महिला की मदद के लिए आगे आना सराहनीय रहा। जनता की ओर से मिले इस फीडबैक ने पुलिस की तत्परता को सामने लाया है।

आपात स्थिति में पुलिस की समय पर मौजूदगी किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। बिष्टुपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों के बीच सराहना हो रही है।

एक कॉल… और दो मिनट में पुलिस मौके पर—बिष्टुपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी मिसाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed