Jamshedpur Police: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सतनाम सिंह गंभीर ने जताई चिंता, बोले- पुलिस का मनोबल बढ़ाएं, विरोध नहीं करें, दुकानों के बाहर युवकों की अड्डाबाजी पर लगाएं रोक

Jamshedpur: शहर में लगातार सामने आ रही हत्या, डकैती और नशाखोरी जैसी घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सतनाम सिंह गंभीर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं से शहरवासियों में चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे समय में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है।…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: शहर में लगातार सामने आ रही हत्या, डकैती और नशाखोरी जैसी घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सतनाम सिंह गंभीर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं से शहरवासियों में चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे समय में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

The Jharkhand Wire

सतनाम सिंह गंभीर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है, उसे तोड़ने की नहीं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन समाज की सहभागिता के बिना अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है।

उन्होंने शहर के दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने युवकों को अड्डाबाजी करने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से युवकों के जमावड़े पर रोक लगाने से कई तरह की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

गंभीर ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर हम सभी का शहर है और इसकी पहचान एक बेहतर औद्योगिक शहर के रूप में रही है। शहर की इस पहचान और सामाजिक वातावरण को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि अपराध रोकने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और आपसी सुरक्षा का माहौल मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed