Koderma News: कोडरमा में पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, खदानों-क्रशर में प्रदूषण मानकों के पालन का निर्देश, बैठक में सभापति उदय शंकर सिंह और विधायक संजीव सरदार रहे मौजूद

Koderma: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कोडरमा परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस दौरान समिति के सदस्य एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जनस्वास्थ्य से जुड़े कई…

The Jharkhand Wire

Koderma: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कोडरमा परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस दौरान समिति के सदस्य एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जनस्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

The Jharkhand Wire
The Jharkhand Wire


बैठक में खनन, वन, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, श्रम एवं नियोजन तथा उद्योग समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों से संबंधित योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से हो पालन

समिति के सभापति उदय शंकर सिंह ने खनन विभाग से खदानों और क्रशर इकाइयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित इकाइयों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं, विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग से पौधरोपण की स्थिति की जानकारी लेते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा नगर निकायों के ठोस कचरा प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। समिति ने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य की भी रक्षा की जा सके।

वाहनों की नियमित जांच का निर्देश

परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच करने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएफओ सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, डीटीओ विजय कुमार सोनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed