,

Tata Motors Bonus: टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीजन में उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अगुवाई में यूनियन अध्यक्ष एवं महामंत्री का भव्य स्वागत, कर्मचारी हितों को लेकर महामंत्री आर.के. सिंह ने दिया भरोसा

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीजन में सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह एवं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। समारोह में महामंत्री आर.के. सिंह कर्मचारियों के बीच विशेष रूप से केंद्र…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीजन में सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह एवं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

The Jharkhand Wire

समारोह में महामंत्री आर.के. सिंह कर्मचारियों के बीच विशेष रूप से केंद्र में रहे। उन्होंने कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए यूनियन लगातार सक्रिय रहेगी।

The Jharkhand Wire

महामंत्री आर.के. सिंह ने कर्मचारी और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय को औद्योगिक संबंधों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक संवाद और आपसी सहयोग पर जोर दिया। उनके संबोधन के दौरान कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।

The Jharkhand Wire

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बी.के. शर्मा ने किया, जबकि उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

The Jharkhand Wire

प्रबंधन की ओर से जीएम पी.के. सिन्हा ने कर्मचारियों के सहयोग, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को संस्थान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं डीजीएम सुनील जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी सहित प्रबंधन के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कर्मचारी और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यूनियन नेतृत्व ने कर्मचारियों के हितों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। महामंत्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और यूनियन-प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed