Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सेंट मैरिज चर्च के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही महज दो मिनट के भीतर बिष्टुपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल महिला को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
इस घटना को लेकर एक स्थानीय नागरिक ने व्हाट्सऐप के जरिए हमें पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जानकारी और फीडबैक साझा किया। नागरिक ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम का मौके पर पहुंचना और घायल महिला की मदद के लिए आगे आना सराहनीय रहा। जनता की ओर से मिले इस फीडबैक ने पुलिस की तत्परता को सामने लाया है।
आपात स्थिति में पुलिस की समय पर मौजूदगी किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। बिष्टुपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों के बीच सराहना हो रही है।
एक कॉल… और दो मिनट में पुलिस मौके पर—बिष्टुपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी मिसाल।
















