Jamshedpur News: वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की कवायद तेज, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और कुलवंत सिंह बंटी

New Delhi: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दोनों के पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल की जा रही है।…

The Jharkhand Wire

New Delhi: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दोनों के पार्थिव शरीर को जल्द स्वदेश लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल की जा रही है।

The Jharkhand Wire

विनय राय जमशेदपुर के कदमा मंडल के भाजपा बूथ अध्यक्ष रमेश राय के पुत्र तथा कदमा मंडल के भाजपा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राय के भतीजे थे। वियतनाम में सड़क हादसे में उनके निधन की खबर से परिजनों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और जमशेदपुर में शोक की लहर है।

The Jharkhand Wire

परिजनों ने घटना की जानकारी कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी को दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी को इसकी सूचना दी। उस समय बंटी नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष विनय राय के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया।

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग से विदेश मंत्रालय के स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर दोनों दिवंगतों के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

विदेश मंत्री से वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से दस्तावेजी, कानूनी एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया गया, ताकि दोनों परिवार अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर सकें।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरसंभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के प्रयासों से राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, विनय राय के पार्थिव शरीर को भी जल्द जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया जारी है।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा परिवार स्वर्गीय विनय राय के शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों दिवंगतों के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed