Jamshedpur Breaking News: ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कूटी सवार युवकों ने की फायरिंग, घटनास्थल से दो खोखे बरामद

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार की देर रात स्कूटी सवार दो युवकों ने कथित तौर पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना में फुलबस्ती निवासी मो. राजा के हाथ में दो गोलियां लगीं। घटना रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार की देर रात स्कूटी सवार दो युवकों ने कथित तौर पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना में फुलबस्ती निवासी मो. राजा के हाथ में दो गोलियां लगीं। घटना रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

The Jharkhand Wire



घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घायल मो. राजा को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

The Jharkhand Wire
घायल मोहम्मद राजा

शाम में हुआ था विवाद, मारपीट का आरोप

पुलिस को दिए बयान में घायल राजा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू के साथ उसका विवाद हुआ था। राजा के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गया।

घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी चली गोलियां

राजा के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। राजा ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे निशाना बनाकर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां उसकी बांह में लगीं, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गए। पुलिस घायल के बयान, घटनास्थल से बरामद खोखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें काशीडीह के अलावा मानगो और आजादनगर थाना क्षेत्र में भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में नाम सामने आए इस्मायलु के खिलाफ पूर्व में रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से विस्तृत पुष्टि और जांच की जा रही है।

गोलीबारी के बाद इलाके में आक्रोश

देर रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद फुलबस्ती इलाके में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीतारामडेरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed