Tata Motors Jamshedpur Bonus: Tata Motors कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बोनस समझौता संपन्न, अधिकतम ₹82500 और न्यूनतम ₹52600 मिलेगा, 8000 कर्मचारियों को फायदा

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच सकारात्मक सहमति बनी और बोनस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 82,500 रुपये और न्यूनतम…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच सकारात्मक सहमति बनी और बोनस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 82,500 रुपये और न्यूनतम 52,600 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। बोनस की राशि सितंबर माह के वेतन के साथ सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को 1,100 रुपये का अतिरिक्त गिफ्ट कूपन भी मिलेगा।

कंपनी प्रबंधन और यूनियन के समन्वय से हुआ समझौता
बदलती व्यावसायिक परिस्थितियों के बीच कंपनी प्रबंधन और यूनियन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोनस को लेकर सहमति बनाई। यह समझौता दोनों पक्षों के बीच संवाद और समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।
टाटा मोटर्स के कमर्शियल और पैसेंजर वाहन कारोबार के अलग-अलग होने के बाद जमशेदपुर प्लांट में यह पहला बोनस समझौता है। बोनस निर्धारण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के साथ अनुमानित वित्तीय प्रदर्शन को भी आधार बनाया गया।

करीब 8 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस बोनस समझौते से जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत करीब 8,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों ने समझौते पर अपनी सहमति दर्ज की।

बोनस समझौते पर मुहर लगने के बाद टाटा मोटर्स परिसर में कर्मचारियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि मौजूदा व्यावसायिक परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सम्मानजनक बोनस राशि सुनिश्चित की गई है।
कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए इस समझौते को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed