Jamshedpur: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

बैठक के बाद मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाने के साथ-साथ त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पुलिस ने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।
















