,

Jamshedpur: NHRCCB की पहल पर Shree Beverages और ग्रामीणों के बीच विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, बातचीत से दूर हुई गलतफहमियां

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली में RO पेयजल तैयार करने वाली कंपनी Shree Beverages और स्थानीय ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) ने सराहनीय पहल की। संगठन की टीम ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करते हुए आपसी संवाद के जरिए गलतफहमियों को…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली में RO पेयजल तैयार करने वाली कंपनी Shree Beverages और स्थानीय ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) ने सराहनीय पहल की। संगठन की टीम ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करते हुए आपसी संवाद के जरिए गलतफहमियों को दूर कराया और विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की दिशा में सहमति बनाई।

The Jharkhand Wire

दरअसल, कंपनी और ग्रामीणों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो गए थे। ग्रामीणों की ओर से कंपनी से दोबारा NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेने की मांग की जा रही थी। वहीं, कंपनी को बंद कराने की धमकी जैसी परिस्थितियां भी सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए NHRCCB की टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत की और टकराव के बजाय आपसी सहमति से समस्या का समाधान करने पर जोर दिया।

NHRCCB की इस पहल का उद्देश्य कंपनी और ग्रामीणों के बीच विश्वास बहाल करना, बेहतर संबंध स्थापित करना तथा क्षेत्र में सामाजिक शांति और सौहार्द बनाए रखना रहा।

वहीं, इस दौरान NHRCCB की टीम ने कोवाली थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी अमित चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात भी की। थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी अमित चौधरी ने संगठन के साथ आपसी समन्वय बनाकर समाजहित, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर NHRCCB के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नीलेश शर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष जफर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

NHRCCB की टीम ने कहा कि संगठन मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, जनसेवा और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन आगे भी ग्रामीणों, आम नागरिकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने की दिशा में कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed