Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा कॉलोनी में पांच स्थानों पर बने अस्थाई कृत्रिम छठ घाट, विधायक ने पूरा किया वादा

Jamshedpur: पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में कुल पांच स्थानों पर अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण जेसीबी के माध्यम से करवाया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों पोटका विधायक संजीव सरदार बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में कुल पांच स्थानों पर अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण जेसीबी के माध्यम से करवाया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों पोटका विधायक संजीव सरदार बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान के निरीक्षण के दौरान अस्थाई कृत्रिम छठ घाट निर्माण करवाने की बात स्थानीय लोगों से कहे थे। इसी संदर्भ में उन्होंने कुंवर सिंह मैदान में दो, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एक-एक अस्थाई कृत्रिम छठ घाट निर्माण करवा कर अपने किए गए वादे को पूरा किया है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि छठ व्रतधारियों को छठ करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

इस नेक कार्य को किए जाने पर बागबेड़ा कॉलोनी एवं पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद दिया गया।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वार्ड सदस्य कुमुद सिंह, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रमेश सिंह, विशाल सिंह, अशोक दुबे, अजय ओझा, करण सिंह, झामुमो नेता जगत माडी, पप्पू उपाध्याय,मनोज नाहा, मिथुन, तरुण सरदार राहुल प्रजापति सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed