Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात गोलीबारी की घटना में 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु पर गोली मारने का आरोप है।

घटना के बाद घायल डॉक्टर को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती सूचना में उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, गोलीबारी के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।















