Jamshedpur Diwali Special: EYA Foundation ने 110 सफाई कर्मियों के बीच बांटी दीपावली किट, सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली

Jamshedpur: दीपावली के पावन अवसर पर EYA Foundation Jamshedpur की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी दीपावली…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: दीपावली के पावन अवसर पर EYA Foundation Jamshedpur की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी दीपावली को खुशियों से रोशन करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, टाटा स्टील UISL श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और समाजसेवी इंदरजीत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने सफाई कर्मियों को दीपावली किट प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की और समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा कि जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। संस्थापक जमशेदजी टाटा ने जिस स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना देखा था, उसे साकार करने में इन कर्मयोगियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना फाउंडेशन की एक छोटी-सी पहल है।

उन्होंने बताया कि EYA Foundation से जुड़े अधिकांश सदस्य टाटा स्टील में कार्यरत हैं और अपने पेशेवर दायित्वों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते हैं। संस्था की ओर से समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहयोग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्य सुमित सुमन, राहुल सिंह (चिक्कू), जीतू, अभिषेक झा, लव सिंह, अनुराग तिवारी, अनुराग सिंह, अमित पांडेय, योगांतर, ऋत्विक, संजय और हरिपाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि समाज में योगदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का हकदार है। यह आयोजन केवल दीपावली किट वितरण नहीं, बल्कि उन हाथों के प्रति आभार व्यक्त करने की पहल है, जो प्रतिदिन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed