,

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, संगठन विस्तार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi: भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ पहुंचे बंटी ने पटेल को झारखंड प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान…

The Jharkhand Wire

Ranchi: भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ पहुंचे बंटी ने पटेल को झारखंड प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि गजेंद्र सिंह पटेल का संगठनात्मक अनुभव झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा है।

बंटी ने विश्वास जताया कि पटेल के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पार्टी का संपर्क और मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed