Saraikela News: NH-33 पर पलटी शिवम यात्री बस, 20 से अधिक यात्री घायल

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका…

The Jharkhand Wire

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बस पलटने के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed