Jamshedpur: शहर में अपराध नियंत्रण, बेहतर विधि-व्यवस्था और नशे पर अंकुश लगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बिष्टुपुर समिति की ओर से बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष जाबीर हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें माला पहनाई, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम का पौधा भेंट किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कृपाल सिंह, राजन सोनकर, सरफराज अहमद, शहजादा खान, नीति रावत, हर्षवर्धन, मो. आदिल और नियाज अहमद सहित झामुमो समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
















