Jamshedpur News: आस्था स्पेस टाउन को मिली जीवनरक्षक AED मशीन, निवासियों को दिया गया CPR और आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण

Jamshedpur: आस्था स्पेस टाउन को आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल एवं आलोक सावा के सहयोग से सामाजिक संस्था ‘सुनहरे पल’ की ओर से आस्था स्पेस टाउन को एक जीवनरक्षक AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर स्थानीय…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: आस्था स्पेस टाउन को आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल एवं आलोक सावा के सहयोग से सामाजिक संस्था ‘सुनहरे पल’ की ओर से आस्था स्पेस टाउन को एक जीवनरक्षक AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में समय पर सहायता उपलब्ध कराने और मशीन के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में टीएमएच के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मन्दार शाह ने हृदय गति अचानक रुकने की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. सौमैया राघवन ने मुंबई से ऑनलाइन जुड़कर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और AED मशीन के सही इस्तेमाल, आवश्यक सावधानियों तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला।

बताया गया कि AED एक इलेक्ट्रॉनिक जीवनरक्षक उपकरण है, जो अचानक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में हृदय की धड़कन सामान्य करने में सहायता के लिए आवश्यक विद्युत झटका देने की जरूरत का आकलन करता है। ऐसी स्थिति में समय पर CPR शुरू करना, AED का उचित उपयोग करना और आपातकालीन चिकित्सा सहायता बुलाना किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस पहल के लिए आस्था स्पेस टाउन वेलफेयर कमेटी (ASTWC) ने राजेश अग्रवाल, आलोक सावा और ‘सुनहरे पल’ संस्था के सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कॉलोनीवासियों की सहभागिता की सराहना की गई।

कमेटी ने कहा कि इस तरह की पहल का उद्देश्य समुदाय को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना देरी के प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आस्था स्पेस टाउन वेलफेयर कमेटी ने सभी निवासियों से सुरक्षित, जागरूक एवं सहयोगपूर्ण समुदाय के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed