,

Jamshedpur Purnima Sahu : बढ़ते सड़क हादसों पर फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Jamshedpur : बर्मामाइंस क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप सड़क दुर्घटना में सागर गोप की मौत और क्षेत्र […]

The Jharkhand Wire

Jamshedpur : बर्मामाइंस क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप सड़क दुर्घटना में सागर गोप की मौत और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के विरोध में बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया। भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरे और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

The Jharkhand Wire

आक्रोश मार्च ट्यूब गेट गोलचक्कर से शुरू होकर बर्मामाइंस गोलचक्कर तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भारी वाहनों के परिचालन को व्यवस्थित करने की मांग को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस समेत शहर के कई इलाकों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां यातायात नियंत्रण, निर्धारित गति सीमा, पर्याप्त रोशनी और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने भारी वाहनों के परिचालन को भी व्यवस्थित और नियंत्रित किए जाने की जरूरत बताई।

वहीं, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक सख्ती से नो-एंट्री लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नो-एंट्री व्यवस्था की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कंपनी परिसर में वाहनों की गति जांचने के लिए लगाए गए स्पीडोमीटर की तर्ज पर शहर की सड़कों पर भी स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए केवल घटना के बाद कार्रवाई के बजाय दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर पहले से सुरक्षा उपाय लागू किए जाने की आवश्यकता है।

मशाल जुलूस में रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, राजन सिंह, सागर राय, सूरज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, अमरेन्द्र कुमार, शशि सिंह, राकेश चौधरी, रविजेंट सिंह, लक्ष्मीकांत, पवन नाग, वरुण श्रीवास्तव, सतवीर सिंह सोमू, करपुरा सुंडी, महेश मुखी, सुरेश मुखी, राजेंद्र पात्रो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

The Jharkhand Wire

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed