Dhanbad breaking : बड़ी वारदात से पहले धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन’! धनबाद पहुंचे थे शूटर, निरसा में पुलिस से भिड़े, जवाबी कार्रवाई में सागर उर्फ शिबू घायल, दो गिरफ्तार, दो फरार

Dhanbad : बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से धनबाद पहुंचे शूटरों की पूरी प्लानिंग पर पुलिस ने पानी फेर दिया। अपराधियों के निरसा इलाके में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शूटर सागर उर्फ शिबू…

The Jharkhand Wire

Dhanbad : बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से धनबाद पहुंचे शूटरों की पूरी प्लानिंग पर पुलिस ने पानी फेर दिया। अपराधियों के निरसा इलाके में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शूटर सागर उर्फ शिबू घायल हो गया। पुलिस ने सागर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
घायल सागर को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल शूटर से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान अपराधियों के निरसा क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सागर घायल हो गया। कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पूछताछ में खुलेगा बड़ी साजिश का राज
अस्पताल में एसएसपी प्रभात कुमार ने घायल सागर से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी, गिरोह में कौन-कौन शामिल था और अपराधियों के पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा था।
पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर फरार साथियों तक पहुंचने और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed