Jamshedpur Police: छोटा बांकी-कुड़लुंग पहाड़ और जोभी जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन, AKM-इंसास राइफल समेत 232 चक्र गोलियां और 5 मैगजीन बरामद

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस, CoBRA, STF और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी व कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में सघन…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस, CoBRA, STF और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी व कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक जारी रहा।

The Jharkhand Wire
बरामद सामग्री

पुलिस के अनुसार, भाकपा माओवादी से जुड़े मंगल महतो और मालती मुर्मू की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए।

कुड़लुंग पहाड़ से बरामदगी:

– 1 इंसास राइफल
– 85 चक्र गोलियां
– 3 मैगजीन
– 1 सीलिंग

जोभी जंगल, चाकुलिया से बरामदगी:

– 1 AKM राइफल
– 147 चक्र गोलियां
– 2 मैगजीन

इस तरह संयुक्त सर्च अभियान में कुल 2 राइफल, 232 चक्र गोलियां और 5 मैगजीन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बरामद हथियार और गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है।

अभियान में DSP पटमदा दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के अलावा एमजीएम थाना के पुलिस पदाधिकारी, CoBRA, STF और झारखंड जगुआर के जवान शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियार और गोला-बारूद के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संबंधित जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं निगरानी आगे भी जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed