Jamshedpur Mayor Sudha Gupta : मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों संग किया विश्वकर्मा पूजा, भोग का किया वितरण

Jamshedpur : विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मानगो नगर निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur : विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मानगो नगर निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मेयर ने सफाई मित्रों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया और उनके साथ बैठकर आत्मीय संवाद भी किया।

The Jharkhand Wire

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। हमारा शहर जिन लोगों की मेहनत और परिश्रम से प्रतिदिन स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहता है, उन सफाई मित्रों के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाना मेरे लिए विशेष सम्मान और खुशी का विषय है।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी और वास्तविक कर्मयोद्धा हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे सुबह से लेकर देर तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

मेयर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर मानगो के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई, नालियों की सफाई, विशेष सफाई अभियान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि सफाई मित्रों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना भी है। सफाई कर्मियों की आवश्यकताओं और उनके कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर देखने की आवश्यकता है।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद सभी उपस्थित सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।

मेयर ने अंत में सभी सफाई मित्रों, नगर निगम कर्मियों एवं उनके परिवारों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके श्रम और समर्पण को सम्मान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed