Jamshedpur Golmuri Band: बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी के विरोध में गोलमुरी बाजार बंद, कारोबारियों में आक्रोश

Jamshedpur: गोलमुरी में बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटनाओं के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार बंद रहा। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य दिनों की तुलना में व्यावसायिक गतिविधियां काफी कम रहीं। गुरुवार को गोलमुरी में एक ही दिन बैंक…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: गोलमुरी में बैंक डकैती और ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटनाओं के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार बंद रहा। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य दिनों की तुलना में व्यावसायिक गतिविधियां काफी कम रहीं।

The Jharkhand Wire

गुरुवार को गोलमुरी में एक ही दिन बैंक और ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाए जाने के बाद कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटनाओं के विरोध में बाजार समिति ने शुक्रवार शाम बैठक कर शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके बाद दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

The Jharkhand Wire

एक ही दिन बैंक और ज्वेलरी दुकान में वारदात

गुरुवार सुबह गोलमुरी स्थित केनरा बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 33.20 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी की लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद उसी रात बैंक से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित आरती ज्वेलर्स में भी चोरी की घटना सामने आई।

पुलिस के अनुसार, चोर वेंटिलेटर तोड़कर ज्वेलरी दुकान के अंदर दाखिल हुए और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

लगातार हुई दोनों घटनाओं को लेकर गोलमुरी के कारोबारियों में आक्रोश है। बाजार समिति की बैठक में दुकानदारों ने पुलिस-प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, आरती ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

भाजपा ने किया बंद का समर्थन

गोलमुरी बाजार बंद का भाजपा ने भी समर्थन किया। गोलमुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि पार्टी कारोबारियों के साथ खड़ी है और बाजार बंद को सफल बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed