Chhath Puja Special: छठ व्रतियों की सेवा में श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का समर्पण, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया फल वितरण, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ ट्रस्ट की अनूठी पहल

Giridih: लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर श्री कैलाश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, (गिरिडीह) की ओर से छठ व्रतियों के सम्मान एवं सेवा भाव से फल एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ महापर्व करने वाले व्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण कर उनके प्रति श्रद्धा और…

The Jharkhand Wire

Giridih: लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर श्री कैलाश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, (गिरिडीह) की ओर से छठ व्रतियों के सम्मान एवं सेवा भाव से फल एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ महापर्व करने वाले व्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण कर उनके प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया गया।

The Jharkhand Wire

कार्यक्रम में राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार यादव के द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। उनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में ट्रस्ट की प्रेरणास्रोत ट्रस्टी निरंजन कुमार का प्रयास काफी सराहनीय रहा।

The Jharkhand Wire

ट्रस्ट की ओर से इस अवसर पर यह संकल्प व्यक्त किया गया कि भविष्य में भी श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के विकास, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगा।

कार्यक्रम के अंत में छठी मैया से क्षेत्र में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई। ट्रस्ट एवं उपस्थित ग्रामीणों ने कामना की कि छठी मैया की कृपा से क्षेत्र में शांति, एकता एवं समृद्धि बनी रहे तथा सभी परिवारों का जीवन सुखमय, मंगलमय एवं खुशहाल हो।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर ट्रस्ट की प्रेरणास्रोत श्रीमती कैलाश देवी, अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव टेक नारायण प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, सदस्य राजेंद्र राम एवं अशोक महथा, चंदन कुमार, संजय कुमार यादव, विष्णुदेव प्रसाद यादव, कट्टी महतो, मुन्ना यादव एवं उदय यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए ट्रस्ट के सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों के प्रति अपना सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed