Jamshedpur Proud Moment: रूसी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस कर जमशेदपुर की बेटी डॉ. खुशी देव ने पहले ही प्रयास में पास की एफएमजी परीक्षा, जमशेदपुर पुलिस में इंस्पेक्टर है पिता

Jamshedpur: शहर के लिए गर्व और खुशी की बात है, जमशेदपुर निवासी डॉ. खुशी देव ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में एफएमजी (Foreign Medical Graduate) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बुधवार, 11 नवंबर 2026 को घोषित परीक्षा…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: शहर के लिए गर्व और खुशी की बात है, जमशेदपुर निवासी डॉ. खुशी देव ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पहले ही प्रयास में एफएमजी (Foreign Medical Graduate) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बुधवार, 11 नवंबर 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में उन्होंने 60.33 प्रतिशत अंक हासिल किए।

The Jharkhand Wire

                               डॉ. खुशी देव

डॉ. खुशी देव ने रूस के प्रतिष्ठित कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (Kursk State Medical University), रूस से जून 2026 में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने एफएमजी परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

उनके पिता मधुसूदन डे जमशेदपुर में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बेटी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. खुशी देव की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. खुशी देव की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि जमशेदपुर के लिए भी गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed