Jamshedpur News: रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी की ‘सशक्ति 5.0’ पहल, 151 बच्चियों को मिली शिक्षा किट, 5 वर्षों में 1,000 से अधिक बालिकाओं तक पहुंचाई शिक्षा की रोशनी

Jamshedpur: नवरात्रि की महा नवमी के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी की ओर से सामाजिक सरोकार और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्ति 5.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंध्र एसोसिएशन टिनप्लेट मिडिल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 151 जरूरतमंद बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का वितरण किया…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: नवरात्रि की महा नवमी के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी की ओर से सामाजिक सरोकार और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्ति 5.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंध्र एसोसिएशन टिनप्लेट मिडिल स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 151 जरूरतमंद बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का वितरण किया गया। साथ ही, बच्चों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय को एक कंप्यूटर भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के तहत बिरसानगर, मोची बस्ती, भुइयांडीह, लालभट्टा और मेजबान विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा किट दी गई। प्रत्येक किट में स्कूल बैग, स्टडी मैट, नोटबुक, ड्राइंग बुक, पेन, पेंसिल, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स और रंगीन पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री शामिल थी। इस अवसर पर सभी 151 बच्चियों के लिए सामूहिक सहभोज का भी आयोजन किया गया।

पांच वर्षों में 1,000 से अधिक बच्चियों तक पहुंची पहल

रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी की यह प्रमुख पहल वर्ष 2021 में शुरू हुई थी। प्रत्येक वर्ष महा नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाला ‘सशक्ति’ अभियान अब अपने पांचवें संस्करण के साथ सेवा के पांच वर्ष पूरे कर चुका है। इस दौरान अभियान के माध्यम से 1,000 से अधिक बालिकाओं तक शैक्षणिक सहायता पहुंचाई जा चुकी है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग देना है। क्लब का मानना है कि एक बालिका की शिक्षा पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

नौ संस्थाओं के सहयोग से हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न रोटरैक्ट क्लबों और इंटरैक्ट क्लब का सहयोग रहा। इनमें रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियन्स, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, कालीमाटी जमशेदपुर, चाईबासा, मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के साथ इंटरैक्ट क्लब ऑफ शेयन इंटरनेशनल शामिल रहे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन स्मिता पारीक, पीडीजी रोटेरियन प्रतिम बनर्जी, सुचंदा बनर्जी, रोटेरियन शिवानी गोयल, रोटेरियन मंजू भामरा और डीआरआर रोटरैक्टर सदाशिव खत्री उपस्थित रहे।

मेजबान क्लब की ओर से अध्यक्ष रोटरैक्टर अजय दत्ता, सचिव रोटरैक्टर मो. आमिर, प्रोजेक्ट चेयर डीआरआरई रोटरैक्टर अमित कुमार, को-चेयर रोटरैक्टर रोशन सोनी और कोऑर्डिनेटर रोटरैक्टर देव आनंद सोना ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह परियोजना दिलीप प्रेस मेटल एंड एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा सदानंद अलॉयज स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के माध्यम से बालिका शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और डिजिटल जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed