Jamshedpur Biggest Dandiya Night: जमशेदपुर में 16 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया नाइट, DJ की धुन पर थिरकेंगे शहरवासी, जानें क्यों है खास?

Jamshedpur: पिछले वर्ष की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर शहर में डांडिया और गरबा की रंगीन शाम सजने जा रही है। 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को साकची स्थित धालभूम क्लब में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के मुताबिक इस बार कार्यक्रम को पिछले…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: पिछले वर्ष की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर शहर में डांडिया और गरबा की रंगीन शाम सजने जा रही है। 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को साकची स्थित धालभूम क्लब में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों के मुताबिक इस बार कार्यक्रम को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य, ऊर्जावान और आकर्षक बनाया गया है। डांडिया नाइट में DJ के साथ विशेष डांडिया कार्यक्रम, प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क डांडिया स्टिक्स, विशेष आतिशबाजी, फूड स्टॉल, सेल्फी प्वाइंट, इंस्टेंट फोटोग्राफी और आकर्षक फेस्टिव डेकोरेशन की व्यवस्था रहेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी सर्विलांस और सुरक्षित जोन भी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट डांस ग्रुप को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से पारंपरिक परिधान में अपने दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचकर इस डांडिया नाइट का आनंद लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के लिए रेगुलर पास ₹349 और कपल पास ₹599 निर्धारित किया गया है। इच्छुक लोग District App के माध्यम से पास बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 9122756995 और 6202946059 पर संपर्क कर जानकारी एवं बुकिंग की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed