Jamshedpur News: बागुनहातु में 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, संरक्षक अनुभव सिन्हा समेत पदाधिकारीगण रहे मौजूद

Jamshedpur: आगामी 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव को लेकर शनिवार को बागुनहातु स्टेडियम स्थित फुटबॉल मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों और क्षेत्र के…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: आगामी 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव को लेकर शनिवार को बागुनहातु स्टेडियम स्थित फुटबॉल मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

The Jharkhand Wire

भूमि पूजन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बागुनाथु में आयोजित होने वाला रावण दहन महोत्सव पिछले 32 वर्षों से सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में रावण दहन समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, सचिव शशिबीर राणा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मास्टर और सुबुर दास के अलावा सुरेश कालिंदी, के.पी. पाल, राहुल, भास्कर, राजू, लक्ष्मी कालिंदी, जी. नागेश्वर राव, कमल नमाता, मचिंदर निषाद, गिरधारी, लालू जायसवाल और सुभाष परमानिक मौजूद रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रीमती पुतुल सिंह, मिनी सिंह और उत्तरा समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से आगामी रावण दहन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed