,

Jamshedpur Tatanagar news: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

Jamshedpur: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। RPF/टीम टाटा और GRP टाटा की संयुक्त कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ टाटानगर रेलवे…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। RPF/टीम टाटा और GRP टाटा की संयुक्त कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम पासी (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नवाडीह, बोकारो का निवासी बताया गया है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, उत्तम पासी ने 25 सितंबर 2026 की शाम टाटा-यशवंतपुर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास से मोबाइल फोन चोरी किया था। घटना के बाद RPF और GRP की टीम ने मामले की जांच शुरू की और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मोबाइल चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता और संभावित आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF, चक्रधरपुर मंडल तथा रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व RPF के ASI बलबीर प्रसाद ने किया। RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई को रेलवे यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed