,

Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में घेरकर मारपीट के बाद फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन लोगों को पहले घेरकर उनके साथ मारपीट की गई और फिर फायरिंग कर दी गई। घटना में तीनों लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनारी निवासी के रूप में बताई…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन लोगों को पहले घेरकर उनके साथ मारपीट की गई और फिर फायरिंग कर दी गई। घटना में तीनों लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनारी निवासी के रूप में बताई जा रही है।

The Jharkhand Wire

                               डोमिनिक सैमसन

घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं। उन्हें JMM नेता के साथ जमीन कारोबारी के रूप में भी बताया जा रहा है। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

The Jharkhand Wire


फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मॉल परिसर और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed