Jamshedpur Telco accident : टेल्को में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 से 17 बच्चे गंभीर घायल, चालक भी गंभीर

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के पास नामदा बस्ती के समीप चिन्मया स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अचानक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय वैन में करीब…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के पास नामदा बस्ती के समीप चिन्मया स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अचानक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय वैन में करीब 35 बच्चे सवार थे।

The Jharkhand Wire

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का चेंबर तक फट गया। दुर्घटना की आवाज धमाके जैसी थी। टक्कर के बाद वैन में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जबकि आसपास के फ्लैटों से भी लोग नीचे उतर आए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना में स्कूल वैन का चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

The Jharkhand Wire

बताया गया कि टाटा विंगर स्कूल वैन स्टेडियम की ओर जा रही थी और उसमें चिन्मया स्कूल के छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि वैन चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। हालांकि, चालक के नशे में होने की बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और चालक की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed