,

Jamshedpur Jugsalai theft: जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्लाईवुड दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड की बताई जा रही है। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को कार्यालय अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। सूचना मिलने पर डीएसपी…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्लाईवुड दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड की बताई जा रही है। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को कार्यालय अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।

सूचना मिलने पर डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दो संदिग्धों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है।

ग्रिल काटकर शीशा तोड़ दुकान में घुसा चोर

CCTV फुटेज के मुताबिक रात करीब 1:20 बजे एक संदिग्ध दुकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचा। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद वह कार्यालय में पहुंचा और फाइल रखने वाले स्थान से छेड़छाड़ की।

चोर ने CCTV कैमरे की दिशा बदलने की भी कोशिश की। हालांकि फुटेज में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं।

कैश, लैपटॉप और चांदी के सिक्के गायब

दुकान संचालक सुमित मलिक के अनुसार चोर एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के और एक ग्राम सोने के सिक्के ले गए। इसके अलावा कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं।

संचालक ने प्रारंभिक तौर पर चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। कौन-कौन से दस्तावेज और फाइलें चोरी हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है।

बाहर स्कूटी लेकर इंतजार कर रहा था दूसरा साथी

CCTV फुटेज में एक अन्य संदिग्ध दुकान के बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता दिखाई दिया। अंदर घुसा चोर सामान लेकर बाहर आया, जिसके बाद दोनों स्कूटी से मौके से फरार हो गए।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी उनकी गतिविधियों और संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed