Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में बीती देर रात पुलिस और बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी.मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में कब्जे में लिया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों का उपचार चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई थी. पूछताछ के आधार पर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए उन्हें मरीन ड्राइव क्षेत्र में लेकर पहुंची थी. इसी दौरान कथित तौर पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.
















