Jamshedpur DC meeting : कल्याण एवं आईटीडीए की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में बुधवार को कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में बुधवार को कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों, बहुद्देशीय भवनों, संपर्क पथ, छात्रावास, आवास, पेयजल और विद्युतीकरण समेत विभिन्न आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

इसके अलावा मत्स्य विभाग की लाभुक आधारित योजनाओं तथा पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का लाभ निर्धारित लक्षित समूह तक प्रभावी और समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

पीवीटीजी के लिए योजनाओं पर विशेष जोर

उपायुक्त ने विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूह (PVTG) के लिए संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

छात्रवृत्ति से लेकर बिरसा आवास योजना तक की समीक्षा

बैठक में छात्र कल्याण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, चिकित्सीय सहायता, बिरसा आवास योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना एवं मसना स्थलों के संरक्षण व विकास तथा वनाधिकार पट्टा वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं का लाभ समय पर संबंधित लाभुकों और समुदायों तक पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता समेत संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed