,

Jamshedpur Congress meeting: राजभवन घेराव और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बनी रणनीति

Jamshedpur: आगामी 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बागबेड़ा हरहरगुट्टू के प्रेम कुंज चौक स्थित माझी बागान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: आगामी 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बागबेड़ा हरहरगुट्टू के प्रेम कुंज चौक स्थित माझी बागान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की।

The Jharkhand Wire

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे। वहीं लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशि भूषण राय, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रभारी राकेश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के पांचों मंडल कमेटियों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

राजभवन घेराव को लेकर बनाई रणनीति

26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए मंडल और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

पंचायत चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर नेताओं ने अपने विचार रखे।

बैठक में रंजन सिंह, राज नारायण, मुन्ना मिश्रा, नारायण डे, अर्पण गुहा, अनिल सिंह, सुनील गुप्ता, राजेंद्र सिंह, फिरोज खान, कौशल प्रधान, शत्रुघ्न, पप्पू दुबे, रवि चौबे समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed