Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में सीलिंग पंखे नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर बेब इंटरनेशनल एवं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए।
गुरुद्वारा परिसर में नया शेड बनने के बाद से यहां पंखों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा पिछले कई महीनों से शेड में पंखे लगाने की मांग की जा रही थी। अब छह सीलिंग पंखे उपलब्ध होने से जल्द ही श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
पंखे उपलब्ध कराए जाने पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा तथा रवि सिंह जॉली के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनसुविधा से जुड़े ऐसे कार्यों से धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, जोगिंदर सिंह, अमृत कौर, जगदीप कौर, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, सुखविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Jamshedpur Bagbera social service : गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे
Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में सीलिंग पंखे नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल..


Previous Post
Next Post
Leave a Reply

Latest News

Stay Connected
Categories
Accident news Adityapur Breaking news Crime news Dhanbad news Education Entertainment Health Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Police news Jharkhand Job news Politics Saraikela Social Tata Motors Weather
Tags
bjp Jharkhand breaking news Durga puja Jamshedpur jamshedpur jamshedpur accident news jamshedpur bagbera news jamshedpur bindal mall jamshedpur braking news Jamshedpur breaking news jamshedpur crime news jamshedpur dc news jamshedpur latest news jamshedpur mango news jamshedpur news jamshedpur news bjp jamshedpur news update jamshedpur police news Jamshedpur police update jamshedpur politics news jamshedpur potka news jamshedpur sanjeev sardar news jamshedpur social news jamshedpur social service news jamshedpur student news Jamshedpur weather news janshedpur news janshedpur politics news Jharkhand news jharkhand police jmm jugsalai news latest news Jamshedpur mangal kalindi potka news r k singh roopi soren sanjeev sardar news saraikela latest news saraikela news saurabh vishnu news social service news ssp jamshedpur Tata motors bonus tata motors union Tatanagar news
About the Author

AF themes
Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed











