,

Jamshedpur Blood Donation Camp : सेवा संकल्प अभियान के तहत BJYM का रक्तदान शिविर 20 सितंबर को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), जमशेदपुर महानगर की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान | रक्तदान महादान’ के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिष्टुपुर ब्लड बैंक, जमशेदपुर में आयोजित…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), जमशेदपुर महानगर की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान | रक्तदान महादान’ के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिष्टुपुर ब्लड बैंक, जमशेदपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेल्मेट और टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इसके जरिए रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।

BJYM जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने शहरवासियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

नितिश कुशवाहा ने बताया कि समयाभाव के कारण सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर सूचना देना संभव नहीं हो पाया है। उन्होंने सभी से इसे अन्यथा नहीं लेने और अभियान में सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

आयोजकों ने अभियान का संदेश “सेवा ही संगठन है” रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed