Tata Motors Bonus: बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स प्लांट-3 में यूनियन महामंत्री आरके सिंह एवं यूनियन पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

Jamshedpur: टाटा मोटर्स में बोनस समझौता होने के बाद मंगलवार को प्लांट-3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब 9 बजे पेंट फैक्ट्री, प्लांट-3 में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, कमेटी मेंबर्स और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। इस…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: टाटा मोटर्स में बोनस समझौता होने के बाद मंगलवार को प्लांट-3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब 9 बजे पेंट फैक्ट्री, प्लांट-3 में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, कमेटी मेंबर्स और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डिवीजन हेड समेत प्रबंधन के अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

The Jharkhand Wire
The Jharkhand Wire

समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस समझौते का श्रेय टाटा मोटर्स के सभी मजदूर भाइयों को जाता है। उन्होंने कहा कि समझौते से पहले बोनस को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। वार्ता के दौरान यूनियन के सामने कर्मचारियों के हित और उनकी अपेक्षाएं प्रमुख थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा गया। उन्होंने कहा कि समझौते में सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखने का प्रयास किया गया है।

The Jharkhand Wire

कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम एवं पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, डीजीएम सीपीएस देबाशीष गुहा, डीजीएम ट्रिम लाइन अनुज वर्मा, डीजीएम एलपी ट्रिम लाइन अनिल शर्मा और ईआर सीपीएस विकास सिंह मौजूद रहे।

The Jharkhand Wire

यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा व वीके शर्मा, उपाध्यक्ष सुखुपाध्याय, प्रवीण कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा और अमित सिंह, संयुक्त महासचिव सिंटू सिंह व रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत समिति सदस्य, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैन्स क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में प्लांट-3 के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed