Jamshedpur Talent: दुर्घटना में घायलों के लिए वरदान बनेगा Emergency QR, स्कैन करते ही परिजनों तक पहुंचेगी सूचना

Jamshedpur: सड़क दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों तक समय पर सूचना पहुंचाना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर बेहोशी की स्थिति में घायल व्यक्ति के परिवार से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए कोल्हान में Friends Allied Services की…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: सड़क दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों तक समय पर सूचना पहुंचाना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर बेहोशी की स्थिति में घायल व्यक्ति के परिवार से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए कोल्हान में Friends Allied Services की पहल ‘मदद साथी’ की ओर से Emergency QR की शुरुआत की गई है।

‘मदद साथी’ के निदेशक नितेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में Emergency QR की कार्यप्रणाली और इसके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य आपात स्थिति में व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

QR स्कैन करते ही मिलेगी जरूरी जानकारी

Emergency QR को वाहन या संबंधित व्यक्ति के साथ जोड़ा जा सकता है। आपात स्थिति में मौके पर मौजूद कोई व्यक्ति QR कोड को स्कैन कर संबंधित व्यक्ति की पहले से दर्ज आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसमें नाम, परिवार के संपर्क नंबर, पता, फोटो और ब्लड ग्रुप जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।

इस जानकारी के माध्यम से दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों या मदद करने वाले व्यक्तियों के लिए परिजनों से संपर्क करना आसान हो सकेगा और समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी उपयोगी

‘मदद साथी’ के अनुसार Emergency QR का उपयोग केवल बाइक, स्कूटी और कार जैसे वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और डिलीवरी कर्मियों के लिए भी उपयोगी बनाया गया है।

बच्चे या बुजुर्ग के कहीं गुम हो जाने अथवा आपात स्थिति में फंसने पर QR के माध्यम से उनकी पहचान और परिजनों से संपर्क में मदद मिल सकती है।

प्रेस वार्ता में किया गया लाइव डेमो

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Emergency QR की कार्यप्रणाली का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान इसके पंजीकरण, उपयोग, उपलब्ध सुविधाओं और डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।

नितेश कुमार सिंह ने कहा कि “एक छोटा सा QR किसी परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकता है।” ‘मदद साथी’ का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में सही व्यक्ति तक सही समय पर सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को आसान बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed