Jamshedpur Police: जमशेदपुर के केनरा बैंक में 33 करोड़ की बैंक डकैती में पुलिस ने जारी की तीन संदिग्ध अपराधियों की फोटो

Jamshedpur: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को दिनदहाड़े हुई करीब 33 करोड़ रुपये की भीषण डकैती के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को पांच हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया था। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को दिनदहाड़े हुई करीब 33 करोड़ रुपये की भीषण डकैती के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को पांच हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया था। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और बैंक से करीब 42 लाख रुपये नकद तथा 23 किलो 800 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। बरामदगी के स्तर पर पुलिस के मुताबिक सोने की कीमत समेत कुल लूट की रकम करीब 33 करोड़ रुपये आंकी गई है।

The Jharkhand Wire


बताया गया कि पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

The Jharkhand Wire

मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध अपराधियों के फोटो जारी किए हैं। इनकी गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली सूचना देने पर प्रत्येक के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

The Jharkhand Wire

जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और अपराधियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जारी किए गए फोटो में किसी व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

यह घटना बिहार-झारखंड में हुई बड़ी बैंक डकैतियों में से एक मानी जा रही है और इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed