,

Jamshedpur Bagbera news: बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति में अनियमितता पर उपयुक्त को 15 सूत्री मांग पत्र

Jamshedpur: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में निर्धारित समय पर नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं श्रवण मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सुनील गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025 में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में निर्धारित समय पर नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं श्रवण मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सुनील गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025 में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बनने के बावजूद 1140 क्वार्टरों के लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही है। वहीं बागबेड़ा की पानी टंकी भी जर्जर अवस्था में है।

मांग पत्र में नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण की स्वीकृति, प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका, भुगतान एवं गुणवत्ता की जांच, मोटर, फुटबॉल्व, पाइपलाइन एवं संप की तकनीकी जांच, संवेदक व संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की जांच, पानी के नमूने की अधिकृत प्रयोगशाला से जांच, टंकी-संप की सफाई, प्रशिक्षित एवं रात्रिकालीन ऑपरेटर की व्यवस्था तथा सुबह-शाम निर्धारित समय पर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कराने की मांग रखी गई।

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर को निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर पानी टंकी को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जांच कमेटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed