Jamshedpur DC meeting : नगर निकायों की समीक्षा बैठक में DC राजीव रंजन के सख्त निर्देश, त्योहारों से पहले विसर्जन घाटों और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं, विकास योजनाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नगर निकायवार साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं, विकास योजनाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने नगर निकायवार साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए नियमित कचरा उठाव, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कचरे के व्यवस्थित परिवहन और निर्धारित स्थलों पर ही उसके निस्तारण का निर्देश दिया गया। कचरा डंपिंग जोन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

त्योहारों से पहले विसर्जन घाट होंगे तैयार

विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए उपायुक्त ने विसर्जन घाटों की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की आवश्यक मरम्मत के साथ-साथ प्रकाश, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने को कहा गया।

भीड़-भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर त्योहारों के दौरान भी स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों पर सख्ती

बैठक में नगर निकायों द्वारा दी जा रही नागरिक सेवाओं की भी समीक्षा हुई। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों पर उपायुक्त ने विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाएं और नियमानुसार जांच पूरी कर निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।

SIR ड्यूटी के साथ विभागीय जिम्मेदारी भी निभाने का निर्देश

SIR कार्यों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के साथ-साथ वे अपने विभागीय कार्यों का भी प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दोनों जिम्मेदारियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में नगर निकायों की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जेएनएसी के नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेन्द्र यादव समेत विभिन्न नगर निकायों के अधिकारी, सिटी मैनेजर, अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed