Jharkhand News: देशभर के 110 IPS अधिकारियों की होगी विशेष ट्रेनिंग, जमशेदपुर के पूर्व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत झारखंड के चार IPS शामिल

Ranchi: गृह मंत्रालय के पुलिस-I प्रभाग ने वर्ष 2026 के लिए बैकलॉग कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्पेशल फाउंडेशन कोर्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वर्ष 2019 से 2024 तक के सिविल सेवा परीक्षा बैचों से कुल 110 बैकलॉग IPS अधिकारियों का चयन किया गया है।…

The Jharkhand Wire

Ranchi: गृह मंत्रालय के पुलिस-I प्रभाग ने वर्ष 2026 के लिए बैकलॉग कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्पेशल फाउंडेशन कोर्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वर्ष 2019 से 2024 तक के सिविल सेवा परीक्षा बैचों से कुल 110 बैकलॉग IPS अधिकारियों का चयन किया गया है।

The Jharkhand Wire
IPS कुमार शिवशीष

गृह मंत्रालय ने सभी संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि चयनित अधिकारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए समय पर कार्यमुक्त किया जाए। अधिकारियों की ट्रेनिंग देश के दो प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएगी।

झारखंड कैडर के चार अधिकारी शामिल

जारी सूची में झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें 2020 बैच के कुमार शिवाशीष, 2021 बैच के पारस राणा और राकेश सिंह, जबकि 2024 बैच के अंकित सिन्हा शामिल हैं। इन अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग प्रशिक्षण संस्थानों में स्पेशल फाउंडेशन कोर्स के लिए भेजा जाएगा।

गृह मंत्रालय ने संबंधित राज्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की निर्धारित तिथियों के अनुरूप अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed