Bank Strike Cancelled: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! कल से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टली

Jamshedpur: जमशेदपुर। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है।UFBU की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: जमशेदपुर। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है।
UFBU की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

The Jharkhand Wire

बैठक में बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। समिति सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी।

वहीं, स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के PLI स्कीम से जुड़े मुद्दे पर भी IBA के साथ चर्चा शुरू करने और सरकार के समक्ष आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव रखने पर सहमति बनी है।

इसके अलावा 8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज शेष मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच जल्द समाधान के लिए बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

इन सहमतियों के बाद UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। यानी 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल अब टल गई है।

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर: हड़ताल स्थगित होने के बाद इन तारीखों में बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज प्रभावित होने की आशंका फिलहाल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed