Jamshedpur Drawing competition: चित्रांकन प्रतियोगिता में सरयू राय ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Jamshedpur: रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सरयू राय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अशोक गोयल ने भी बच्चों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर आई विशेषज्ञ डॉ. एस.के. मित्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सोमनाथ बनर्जी के नेतृत्व में रेनू बनर्जी, श्यामा प्रसाद बनर्जी, रवीन्द्र नाथ बनर्जी, रानी बनर्जी और सुजाता लक्ष्मी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। चित्रांकन शिक्षक रोहित ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। आयोजन में अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed