,

Jamshedpur police in action: 48 घंटे के विशेष अभियान में 519 गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन, 46 वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने 48 घंटे का विशेष अभियान चलाकर माननीय न्यायालय से निर्गत गैर-जमानतीय वारंटों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 519 गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से संबंधित…

The Jharkhand Wire

Jamshedpur: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने 48 घंटे का विशेष अभियान चलाकर माननीय न्यायालय से निर्गत गैर-जमानतीय वारंटों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 519 गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया।

पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई। अभियान के दौरान 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में से 17 लोगों को रिकॉल प्रस्तुत किए जाने के बाद थाना स्तर से मुक्त किया गया, जबकि 29 वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य न्यायालय से निर्गत वारंटों के लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed